ज्ञान भंडार

पैसों की तंगी है तो होली की रात करें यह छोटा सा उपाय, निश्चित ही होगा लाभ

आप सभी जानते ही होंगे हर साल मार्च के महीने में होली का पर्व आता है और इस पर्व को सभी खूब पसंद करते हैं। इस पर्व को रंगों का पर्व कहा जाता है और इस पर्व को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप घोर आर्थिक समस्या से ग्रस्त हैं, तो होली पर एक बहुत ही कारगर उपाय कर सकते हाँ। जी हाँ, आपको अगर धन की अधिक कमी है तो आपको यह चंद्र उपाय अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आपको क्या करना होगा आइए हम आपको बताते हैं।

उपाय – अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए पर खड़े हो जाएं। अब इसके बाद चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें।

यह करने के बाद दूध से अर्घ्य प्रदान करें और अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। अब यह सब करने के बाद चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। इसके बाद से लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य अवश्य दें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है और आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन अमीर बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button