अन्तर्राष्ट्रीय

प्लेन में चिल्लाया ‘अल्लाहू अकबर’, रोने लगे लोग

msid-52582231,width-400,resizemode-4,Terror-scareएजेंसी/ बर्मिंगम आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर के कारण आतंकी हमले का खौफ फैल गया। उस पैसेंजर ने ‘अल्लाहू अकबर’ और ‘बूम’ चिल्लाया था। 38 साल के शहराज सरवर के संदिग्ध व्यवहार के कारण अलार्म बजाना पड़ा था। दुबई की अमीरात बोइंग 777 फ्लाइट का यह वाकया है। कुल 347 पैसेंजर्स की आंखों में डर के कारण आंसू आ गए। अल्लाहू अकबर की चीख के बाद वे बुरी तरह से आतंकित हो गए थे।

बर्मिंगम मेल की रिपोर्ट के मुताबिक सरवर बर्मिंगम में सॉल्टली का रहने वाला है। फ्लाइट के स्टार्ट होते ही उसने समस्या उत्पन्न कर दी। सरवर ने दो बार सीट पर बैठकर बेल्ट लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने बर्मिंगम एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने से पहले जोर से अल्लाहू अकबर की आवाज लगाई।

इस मामले की जांच कर रहे पैट्रिक सुलिवन ने बर्मिंगम क्राउन कोर्ट में कहा, ‘सरवर का व्यवहार अल्लाहू अकबर की आवाज लगाने से पहले संदिग्ध मालूम पड़ रहा था। वह फ्लाइट में सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो उसने तौलिए को पीछे एक स्टाफ मेंबर पर फेंका। हालांकि स्टाफ ने उसे तौलिया देने की कोशिश की। इसके बाद उसने एक केक भी फेंका था। वह अपने सिर को उसके हाथ पर पटक रहा था। उसके व्यवाहर से फ्लाइट के पैसेंजर हैरान थे।’ 

एक पैसेंजर ने कहा, ‘उस आदमी के कारण ऐसा लग रहा था कि हम प्लेन में बुरी तरह से फंस चुके हैं। लैंडिंग के बाद हम सभी खुश थे कि कोई अनहोनी नहीं हुई। हम सरवर की आवाज सुनने के बाद बुरी तरह से डर गए थे। हमलोग की धड़कनें तेज हो गई थीं।’
इस मामले में जज सिमोन ने एक जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी है। इस दौरान पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सरवर को चेतावनी दी गई है कि उसके खिलाफ कार्रवाई के सारे विकल्प खुले हैं। बलबीर सिंह ने अपने क्लाइंट का बचाव करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में अपनी दादी की अंत्येष्टि में शरीक होकर आया था इसके कारण वह बुरी तरह से परेशान था।

Related Articles

Back to top button