अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

फिलीपींस में कोप्पू से 26 की मौत

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
philippines_1445068247कासीगुरान :फिलीपींस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘कोप्पू’ के कारण मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 26 हो गई। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी की प्रवक्ता रोमिना मारासिगान ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें लुजोन द्वीप में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई हैं।उन्होंने बताया कि तूफान के कारण हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिसकी वजह से एक लाख से अधिक लोग अब भी अस्थाई आश्रयों में रहने के लिए मजबूर हैं।तूफान के कारण लगभग 14.163 करोड़ डॉलर के नुकसान का आकलन लगाया गया है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी है। तूफान के कारण राजधानी मनीला में भी काफी नुकसान पहुंचा है। यहां तूफान से 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और माना जा रहा है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पूर्वोतर क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही हुई है। मकान ढह गए हैं और कई पेड़ भी उखड़ गए हैं।सड़कों और पुलों को भारी नुकसान हुआ है तथा बिजली और संचार सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।कृषि अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण चौथी तिमाही में संभावित धान उत्पादन का पांच फीसदी हिस्सा बर्बाद हो गया है।देश के कई हिस्सों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है और बिजली आपूर्ति एवं संचार सेवाएं बाधित हैं।चक्रवाती तूफान सबसे पहले औरोरा प्रांत के कैसिगुरन कस्बे के पास पहुंचा जिसके असर से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं।खराब मौसम के कारण कल कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। फिलिपींस में तबाही मचाने के बाद यह तूफान 55 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से जापान के रयूक्यू द्वीप की ओर बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button