अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस के राजदूत एलेग्जैंडर जिगलर ने राफेल डील पर दिया बड़ा बयान कहा- तथ्यों को देखिए, लोगों के ट्वीट्स नहीं

नई दिल्‍ली : फ्रांस के राजदूत एलेग्जैंडर जिगलर ने राफेल डील पर चल रहे विवाद पर भारत में कहा है कि इस मुद्दे पर मेरा जवाब बहुत छोटा-सा है। आप सिर्फ तथ्यों को देखिए लोगों के ट्वीट्स नहीं। दरसअल, राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी है। मिजोरम में चुनावी सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री पर रिलायंस कंपनी के अनिल अंबानी की मदद के लिए 30 हजार करोड़ रुपये देने का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि यह रकम देश में मनरेगा योजना के एक साल खर्चे के बराबर है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर सीबीआइ और चुनाव आयोग जैसी सरकारी संस्थाओं के कामकाज में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button