उत्तर प्रदेश

बच्चों सहित लापता हुई महिला, गुमशुदगी दर्ज

-एक माह पूर्व ससुरालियों पर लगाया था मारपीट का आरोप

मेरठ। तीन माह पूर्व विवाह करने वाली महिला ससुराल से अपने दो बच्चों के साथ रात में किसी समय घर छोड़कर चली गई। इस महिला ने एक माह पूर्व अपने पति व सास से जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी थी। उस समय गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने महिला को उसकी ससुराल भेज दिया था। महिला के लापता होने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। गांव कमराला थाना दादरी गाजियाबाद निवासी सपना शर्मा की शादी दस वर्ष पूर्व राजकुमार शर्मा निवासी जलालपुर थाना कासना से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे 9 वर्षीय सुरभी व 4 वर्षीय नमन है। चार वर्ष पूर्व पति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही थी। इसी बीच ईकड़ी निवासी आशू त्यागी पुत्र रविदत्त त्यागी से उसकी मुलाकात गाजियाबाद में हो गई। जिससे उसने दो माह पूर्व शादी कर ली थी, शादी के बाद जब वह गांव ईकडी आई तो उसे पता चला की आसू के दो बच्चे मुकुल 6 वर्ष व पलक 3 वर्ष है। आसू ने कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी लक्ष्मी को छोड़ दिया था। इसके बाद उसने आसू के पहले दोनों बच्चों को अपना लिया और चारों बच्चों के साथ रहने लगी।

सपना शर्मा के मुताबिक उसकी सास रामवती व पति आसू आए दिन उसके साथ मारपीट कर रहे थे। गत 29 अक्टूबर को भी उसके पति व सास ने कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद वह किसी तरह व अपने बच्चों को लेकर रात में ही घर से निकली और एक कोल्हू पर पहुंची थी। वहां से उसने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंची थी। अगले दिन सुबह पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया था और पति व सास से जान को खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उस समय गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने जिम्मेदारी लेते हुए सपना को उसकी ससुराल भेज दिया था। बीती रात्रि सपना अपने दोनों बच्चों के साथ लापता हो गई।

 

Related Articles

Back to top button