उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

बसपा को झटका : तीन पूर्व विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में आए

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 101 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने रविवार को बसपा के तीन पूर्व विधायक के साथ ही एक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दो सामाजिक कार्यकर्तायो को पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक जीवन में अच्छा कार्य करने वाले लोगों जिन्होंने अपनी सक्रियता से समाज में अपना स्थान बनाया तथा जिनकी छवि साफ सुथरी है तथा भाजपा नेतृत्व व संगठन को मजबूत करने के प्रति संकल्प व्यक्त करते है पार्टी उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी महामंत्री अशोक कटारिया तथा प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला इस कार्य का समन्वय कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि निकाय चुनाव पार्टी मतों से विजय श्री हासिल करें इसके प्रति पार्टी पूरी तरह से सचेत है।

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बसपा से दो बार शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे नीरज मौर्य को सदस्यता पार्टी की दिलाई। इसके अलावा इलाहाबाद यमुनापार विधानसभा सीट के पूर्व विधायक बसपा दीपक पटेल और उनकी माता केशरी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदेश कार्यालय लखनऊ में ग्रहण की। केसरी देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चार बार इलाहाबाद से रही है। दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री महिला कल्याण भी रह चुकी है। इसके साथ ही इलाहाबाद से पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा लखनऊ इकाई के 14 पदधिकरियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इसी कड़ी में नोएडा की सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा शर्मा और मानवाधिकार आयोग की यूथ अध्यक्ष नोएडा की नई नैनी गोतम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश सह मीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button