अजब-गजबमनोरंजन

बिग बॉस के घर से बाहर होने वाली बनी कंटेस्टेंट बॉलीवुड हिरोइन…..

बिग बॉस के घर में विवादों से घिरी रहने वाली बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा एक बार फिर से खबरों में हैं। प्रियंका जग्गा की खबरों में रहने की वजह छोटा पर्दा नहीं बल्कि बड़ा पर्दा है। प्रियंका जग्गा जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर दिखेंगी।प्रियंका ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर ये खबर शेयर की है। प्रियंका ने लिखा, ‘रॉक करने के लिए तैयार हूं… मैं बहुत लकी हूं…बड़ी स्क्रिन पर जल्द ही आने वाली हूं…प्रोड्यूसर इंद्र कुमार सर और निर्देशक राधे मोहन जी को धन्यवाद…’

प्रियंका की डेब्यू फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम इंदर कुमार और डायरेक्टर का नाम राधे मोहन है। इससे ज्यादा जानकारी प्रियंका ने शेयर नहीं की हैं। इंद्र कुमार ने ग्रैंड मस्ती और धमाल सीरीज का निर्देशन किया है।बता दें कि इंडिया वालों की तरफ से बिग बॉस 10 में शामिल हुईं प्रियंका को खराब बर्ताव के चलते घर से निकाल दिया गया था। खुद सलमान ने आगे बढ़कर प्रियंका को कहा था कि वो घर से बाहर जा सकती हैं। सलमान ने चैनल पर ये भी कहा था कि अगर प्रियंका बिग बॉस 10 के फिनाले या कलर्स के किसी शो में दिख गईं, तो वो कलर्स के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

प्रियंका ने कहा था सलमान के साथ नहीं करनी फिल्म

प्रियंका जग्गा को शो होस्ट सलमान ने बाहर निकाल दिया था। शो से जाते वक्त तो प्रियंका ने सलमान से साफ कहा था, ‘आपको आपका शो मुबारक हो’। शो में साथी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए प्रियंका ने कहा था कि वो दूसरों की तरह सलमान से डरती नहीं हैं क्योंकि उन्हें भविष्य में सुल्तान के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करना है।

Related Articles

Back to top button