मनोरंजन

‘बिगब्रदर’ में साथ दिखेंगे करिश्मा कपूर और संजय कपूर !

karishma-kapoor-sanjay-kapoor-56518488c7652_lयूके के रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ ने शिल्पा शेट्‌टी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिला दी। अब इस शो का ऑफर करिश्मा और उनसे अलग हुए पति संजय कपूर को मिला है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने तलाक की अर्जी वापस लेकर फिर साथ रहने का फैसला किया है।

दोनों की ज़िंदगी में आ रहे इस उतार- चढ़ाव की वजह से संभवत: उन्हें इस शो का ऑफर दिया गया है। अभी दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संजय और करिश्मा की 2003 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियानराज हैं। 2010 से दोनों अलग हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button