राष्ट्रीय

बिहार से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं JNU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार

नई दिल्ली : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कन्हैया को चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है। इसकी जानकारी पार्टी के बिहार राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने दी। सत्यनारायण ने कहा कि पार्टी 2019 के आम चुनावों में बिहार के बेगूसराय समेत किसी भी संसदिय क्षेत्र से कन्हैया कुमार उम्मीदवार हो सकते हैं। सत्यनारायण से यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए तैयार हैं या फिर इस मासले पर उन्होंने ही खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर उन्होंने कहा कि कन्हैया इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं। सत्यनारायण ने यह भी बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया। गौरतलब है कि साल 2016 में जेएनयू के अध्यक्ष रहते कन्हैया कुमार पर देशद्रोही नारे लगाने के आरोपों के चलते सुर्खियों में आए थे। उस दौरान कन्हैया को पुलिस हिरासत में भी लिया गया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट से उन्हें केस में जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button