मनोरंजन

बॉलीवुड से अरुण जेटली का ऐसा रहा कनेक्शन, अमिताभ-धर्मेंद्र सहित इन 8 सितारों के साथ दिखे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री रहे 66 वर्षीय अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने बताया कि जेटली की तबीयत अचानक रात को बिगड़ गई थी। देर रात उनके पेट में संक्रमण फैल गया था। काफी मशक्कत के बाद भी डॉक्टर उनकी रिकवरी करने में नाकामयाब रहे। राजनीति के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के लोग इस मौके पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड से अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, सनी देओल और लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक कार्यक्रम के दौरान अरुण जेटली और अमिताभ बच्चन बातचीत करते हुए। तस्वीर में पीछे अभिषेक बच्चन बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में जेटली के साथ जया बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। अरुण जेटली से जया बच्चन बात कर रही हैं जबकि ऐश्वर्या दूसरी ओर देख रही हैं।

एक इवेंट में स्टेज पर अरुण जेटली और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं।

लता मंगेशकर और अरुण जेटली एक साथ। दोनों एक दूसरे को नमस्कार कर रहे हैं।

अरुण जेटली की बेटी की संगीत सेरेमनी में शाहरुख पहुंचे थे। अरुण जेटली तो नहीं लेकिन उनकी बेटी के साथ शाहरुख हैं। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे उपस्थित थे।

धर्मेंद्र और अरुण जेटली किसी बात पर ठहाके लगाते हुए।

गुलशन ग्रोवर के साथ अरुण जेटली की ये तस्वीर। जिसमें दोनों बात करते नजर आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी और अरुण जेटली एक कार्यक्रम के दौरान कैमरे में कैद हुए।

Related Articles

Back to top button