अन्तर्राष्ट्रीय

ब्वायफ्रेंड HIV पॉजिटिव होने पर गर्लफ्रैंड ने उठाया खौफनाक कदम और फिर….देखें वीडियो

116465-accident700फीनिक्सः अमरीका के फीनिक्स में एक महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड को इसलिए कुचल दिया क्योंकि उसे ब्वायफ्रेंड बताया कि वह HIV पॉजिटिव है। महिला की यह निर्दयता सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। महिला का ब्वायफ्रेंड साईकिल पर सवार होकर जा रहा था। दूसरी ओर से कार में सवार होकर महिला आ रही थी और अचानक सामने आये साईकिल पर देख अपने ब्वायफ्रेंड को जोरदार टक्कर मार दी। ब्वायफ्रेंड साईकिल समेत ऊपर उछल गया। हालांकि नीचे गिरने के बाद वह उठ खड़ा हुआ लेकिन महिला बिना रूके वहां से चली गई। घायल ब्वायफ्रेंड लड़खड़ाते हुए उठा और फिर सड़क किनारे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला के ब्वायफ्रेंड की रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट आईं।

 

महिला का नाम मिस्टी ली विल्क है। पुलिस ने महिला पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। शायद ब्वायफ्रेंड एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी से वह गुस्से में थी इसलिए बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया हो। हालांकि ब्वायफ्रेंड ने हंसने के दौरान बताया था कि वह HIV पॉजिटिव है। यह घटना 29 अप्रैल की बताई जा रही है।

Woman Runs Over Boyfriend With Car After Learning He's HIV Positive: Cops

Related Articles

Back to top button