फीचर्डराष्ट्रीय

मनमोहन ने किया फॉरबिडेन सिटी का अवलोकन

cc1बीजिंग (एजेंसी)। चीन यात्रा पर अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान बुधवार को रक्षा सहयोग एवं सामरिक मुद्दों पर अहम समझौते करने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग की मेजबानी में फॉरबिडेन सिटी की यात्रा भी की। मनमोहन सिंह ने फॉरबिडेन सिटी में मिंग राजवंश द्वारा निर्मित 15वीं शताब्दी की एक इमारत में 45 मिनट व्यतीत किया।
दोनों देशों के नेताओं के बीच इससे पहले जिस ‘ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल’ में अहम बैठक हुई उसके ठीक पास में ही फॉरबिडेन सिटी स्थित है। फॉरबिडेन सिटी के भ्रमण के दौरान वहां घूमने आए अन्य पर्यटकों ने हाथ हिलाकर मनमोहन सिंह का अभिवादन भी किया। मनमोहन सिंह ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और ली के आग्रह पर वह आम लोगों से मिले भी। एक सूत्र के मुताबिक मनमोहन सिंह ने ‘गुड आफ्टरनून’ कहकर पर्यटकों का अभिवादन किया।दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक के बाद ली ने मनमोहन सिंह को भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।
फॉरबिडेन सिटी बीजिंग के बिल्कुल मध्य में स्थित है तथा महल के संग्रहालय के रूप में स्थापित हो चुका है। पिछले 5०० वर्षों से यह चीन के सम्राट एवं उनके परिवार का निवास स्थान है और साथ-साथ चीन की सरकार के लिए राजनीतिक एवं समारोह केंद्र के रूप में संचालित हो रहा है।
फॉरबिडेन सिटी का निर्माणकाल 1406 से 1420 ईस्वी के बीच माना जाता है। इसमें 980 इमारतें हैं। फॉरबिडेन सिटी को 1987 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया।

Related Articles

Back to top button