मनोरंजन

मलाइका ने पहली बार अर्जुन कपूर से रिश्ते पर की खुलकर बात…

मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वो अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। मुंबई से रवाना होते वक्त दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। ऐसा पहली बार है जब मलाइका ने इस तरह खुलकर रिश्ते को कबूला है। अब उन्होंने पहली बार अपने रिलेशनशिप पर लंबी बात की है।

तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि ‘यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।’

मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि ‘जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।’

मलाइका आगे कहती हैं कि ‘दुर्भाग्य है कि हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जो समय के साथ बदलना नहीं चाहता। अगर ज्यादा उम्र का लड़का छोटी लड़की से रोमांस करे तो सबकुछ ठीक है लेकिन अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो तो लड़के की कम उम्र होते ही ट्रोल किया जाने लगता है। ऐसी लड़कियों को डेस्परेट (बेकरार) और बूढ़ी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उन्हें मैं एक ही बात कहना चाहती हूं- भाड़ में जाओ।’

बेटे अरहान खान और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर मलाइका ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये अहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय दें। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी की इस रिश्ते से हर कोई खुश है।’

Related Articles

Back to top button