राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने फोड़ी कई बसें

एजेंसी/ maharashtra-protest_1462081426आज महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। जश्न के इस मौके पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं। बहुत से लोग विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह प्रदर्शन सिर्फ आवाज बुलंद करने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि कई जगह उग्र भी हो गया है। कई जगहों पर रास्ता रोको अभियान भी चलाया जा रहा है। यवतमाल में 5 बसों पर पथराव भी किया गया है।

अभी तक इस प्रदर्शन में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन जिस तरह से यह अभियान उग्र हो रहा है उससे बड़े नुकसान होने का भी खतरा है।

आपको बता दें कि आज गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button