अद्धयात्म
महाशिवरात्रि: पढें शिवरात्रि व्रत का पूरा विधि-विधान, विशेष उपाय सिर्फ यहां
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवरात्रि पर सुबह 06:36 बजे से लेकर पूरा दिन और रात सर्वार्थसिद्धि योग है जो सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है।
अगर इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो समस्त मनोकामना पूरी हो सकती है। अपनी खास पेशकश में हम लेकर आएं हैं महाशिवरात्रि के व्रत का पूरा विधि-विधान, भगावन शिव से जुड़ी कहानियां, शिवरात्रि पर खास उपाय, और देशभर के भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिरों से जुड़ी कहानियां और उनके मंदिरों के खास वीडियो।