टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

महिला चालक दल के साथ ‘विश्व की सबसे लंबी’ उड़ान भरी: एयर इंडिया

105714-437489-airindiaनई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने शत-प्रतिशत महिला सदस्यों वाले चालक दल के साथ विश्व की एक सबसे बड़ी उड़ान भरी है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए कल प्रस्थान करने वाले विमान के चालक दल और उड़ान सहायक दल में सभी सदस्य महिलाएं हैं।  इस उड़ान के परिचालन में हवाई यातायात नियंत्रक और हवाई अड्डे पर उड़ान से जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी पूरी तरह महिला स्टाफ के सदस्यों ने परिचालित किया। विमान करीब 17 घंटों में 14,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। 

इस उड़ान का आयोजन विशेष रूप से आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा है, ‘इस साल पहली बार विश्व की सबसे लंबी सीधी उड़ान सेवा में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं हैं। इनमें कॉकपिट क्रू, केबिन क्रू, चेक-इन स्टाफ, डाक्टर, एटीसी और विमान उतरने के उपरांत परिचालन देखने वाली महिला कर्मचारी शामिल हैं।’  एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उड़ान है। यह एयरलाइन महिलाओं का अत्यधिक सम्मान करती है और यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। एयर इंडिया में करीब 3,800 महिला कर्मचारी हैं।

Related Articles

Back to top button