अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

मास्को में भारतीय नागरिक को जेल

rusमास्को (एजेंसी)। रूस की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को मास्को संघीय शहर प्रशासन के साथ 1.8 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी करने के आरोप में साढ़े छह वर्ष कैद की सजा सुनाई है। मास्को में जामोस्कवोरेत्सकी जिला अदालत ने जितेंद्र कुमार सिंगला को सजा सुनाई है। सिंगला और उसके रूसी साथी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त हैं। यह जानकारी रूस के विधि सूचना एजेंसी ने गुरुवार को दी। सिंगला के गिरोह ने 2००9 से 2०11 के बीच 3०० से ज्यादा संपत्तियां पंजीकृत कराई और मास्को भूमि एवं संपत्ति नीलामी में हिस्सा लिया। इस गिरोह ने कथित रूप से नीलामी में हेराफेरी की  अत्यधिक किराया तय किया ताकि उसके प्रतिद्वंद्वी बोली से दूर रहें। संपत्ति को भाड़े पर देने  के करार का उल्लंघन करने के बाद इस गिरोह ने सरकारी कार्यालय में कभी किराया नहीं जमा कराया।

Related Articles

Back to top button