मनोरंजन

‘मिस्टर इंडिया’ सिक्वल में होंगे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

anil-kapoor-son-568cb2320fdbe_lआपको फिल्म मिस्टर इंडिया तो याद ही होगी। जिसमें अनिल कपूर ने गायब होकर सबको अपने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। अब खबर यह आ रही है कि मिस्टर इंडिया की सिक्वल फिल्म भी बनेगी और उसमें इस बार मुख्य किरदार में कोई और नही बल्कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर निभाऐंगे।

जब से सिक्वल फिल्मों का दौर शुरु हुआ है, तभी से अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के ​रीमेक की खबरें आ रही हैं।  इस फिल्म को बनानी की इच्छा बोनी कपूर भी जता चुके हैं।  पिछले दिनों बोनी कपूर ने कहा था कि जैसे ही कोई अच्छा विषय और कहानी मिलेगी हम मिस्टर इंडिया बनाएंगे।

बोनी की इस इच्छा के बाद अब खबर आ रही है कि हर्षवर्धन मिस्टर इंडिया बनाऐंगे। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की भी भूमिकाएं होंगी। लेकिन मुख्य भूमिका अनिल कपूर के बेटे ही निभाऐंगे।

हाल फिलहाल हर्षवर्धन अपनी पहली फिल्म ‘मिरजिय़ा’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन  ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। और इसी के बाद तय होगा कि मिस्टर इंडिया का ​सिक्वल कब शुरु होगा।

Related Articles

Back to top button