उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘मेरी बहू से रेप कर लो, लेकिन मेरा कर्ज माफ कर दो’

rape-536096a16f21f_exlst-415x260मऊ। यूपी के मऊ जिले के एक गांव में रिश्‍तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक तरफ में बहू-बेटियों की इज्‍जत का सबसे ज्‍यादा महत्‍व होता है। वहीं यहां एक सास ने अपनी ही बहू की आबरू का सौदा कर दिया। बलात्कार की घटना के बाद बहू ने अपनी सास और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पति भी था शामिल

यह मामला छह महीने पहले का है। महिला के मुताबिक उसकी सास ने गाँव के ही एक व्यक्ति से छह महीने पहले कर्ज लिया था। कर्ज ना चुका पाने पर सास अपनी बहू पर उस व्‍यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। महिला ने इस बारे में जब अपने पति को बताया तो उसने भी अपनी माँ का ही साथ दिया। करीब छह महीने पहले पति और सास दोनों ने मिल कर उस व्यक्ति को जबरदस्ती घर में घुसा दिया और उसने महिला से जबरन बलात्कार किया।

रुपए का लालच देकर दोबारा संबंध बनाने को कहा

महिला ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। इतना ही नहीं दोबारा भी संबंध बनाने को कहा जाता था इसके लिए उसे रुपए भी देने का लालच दिया गया। किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी और उसे कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता था। इसी वजह से वह डर गई और छह महीने तक कुछ नहीं बोली।

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुछ दिनों बाद वह बहाने से अपने मायके आ गई और सारी बात अपने माता-पिता को बताई। मायकेवालों की पहल पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई। करीब छह माह पुराने इस मामले में चार दिन पहले कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button