अजब-गजब

यहाँ की महिलायें कहलाती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत, जानें इनकी खासियत

दुनिया में हर देश की अपनी खासियत और पहचान है। खूबसूरती की बात हो या संस्कृति की, सेना की ताकत हो या इतिहास को समेटे पुरातन धरोहर, यूरोप का एक देश इन सभी खूबियों से परिपूर्ण है और पूरी दुनिया को अपनी ओर खींचता है। आईये आपका परिचय कराते हैं यूरोप के बड़े देश यूक्रेन से जो बेहद खूबसूरत और अनोखा है।

यहाँ की महिलायें कहलाती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत, जानें इनकी खासियत

रूस के बाद यूक्रेन यूरोप का सबसे बड़ा देश है, जिसका दायरा 6 लाख वर्ग किमी से अधिक दायरे में फैला हुआ है। यक्रेन दुनिया के प्राचीनतम देशों में से एक है इसलिए यहां 7 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं। इनमें कीव की 11वीं सदी के सेंट सोफिया कैथेड्रल, चेरसोनेसुस के प्राचीन शहर और कार्पेथियन के प्राचीन समुद्र तट के जंगल शामिल हैं। कीव पर्यटन के लिहाज से दुनिया भर के सैलानियों की पसंदीदा जगह है। यहां के रंग हर मामले में सबसे अलग और सुंदर हैं।

खूबसूरती के लिए मशहूर 
यूक्रेन की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हैं। खासतौर पर एक ट्रेवल वेबसाइट के अनुसर राजधानी कीव की महिलाएं पूरे यूक्रेन में सबसे सुंदर कही जाती हैं। यानि सबसे दुनिया में सबसे खूबसूरत बालायें यहीं रहती हैं।

रंग-बिरंगी पोशाक 
यूक्रेन के कीव में लोग दुनिया में सबसे खूबसूरत तो हैं ही इनके पहनावे का भी क्या कहना। कीव के लोग रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा पहनना पसंद करते हैं। यहां की राष्ट्रीय पोशाक पर कढ़ाई किए फूल दिखाई देते हैं। इस पोशाक को पुरुष और महिलाएं अलग-अलग समारोह के दौरान पहनते हैं और इन पोशाकों की झलक दुनिया भर में फैशन में भी दिखती है।

ब्लैक-सी का तट 
पर्यटन के लिहाज से ब्लैक सी यहां के लोगों के लिए मशहूर डेस्टिनेशन है। यहां के लाेग छुटि्टयां मनाने के लिए यहीं, इन तटों पर ही आते हैं। इन तटों पर आपको यूक्रेन की प्राचीन सभ्यता की झलक भी दिखेगी और खूबसूरती ऐसी कि वापस लौटने का दिल ही ना करे।

मशहूर पेय 
यूक्रेन का राष्ट्रीय पेय होरिका कहलाता है, जिसका अर्थ उबला पानी होता है। दरअसल, यहां के लोग शराब के सेवन को गलत नहीं मानते हैं। यहां आने वाले सैलानी इस ड्रिंक के बेहद शौकीन हैं और जितने दिन गुजारे शाम इसी से रंगीन होती है।

संगीत के दिवाने 
यूक्रेन के लोग संगीत प्रेमी होते हैं। सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र यहीं बनता है। यह एक पाइप का टुकड़ा होता है, जिसे ट्रेम्बिटा कहते हैं। यहां आईये तो किसी भी संगीत की महफिल में जरूर शिरकत कीजिए ताकि तरोताजा हो जायें।

यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी 

यहां के लोग देश की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यही कारण है कि रूस के बाद यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी यूक्रेन की ही है। यहां की सेना दुनिया के सबसे व्यवस्थित और अनुशासित सेनाओं में से एक है।

Related Articles

Back to top button