अजब-गजब

यहां रेगिस्तान में हो रही है पानी की खेती

मोरक्को के रेगिस्तान में पानी बनाने के लिए हवाओं की नमी को एकत्रित करने वाली अनूठी तकनीक का प्रयोग हो रहा है।

यहां रेगिस्तान में हो रही है पानी की खेती

पानी के बिना जीवन असंभव है ये तो हम सभी जानते और महसूस भी कर सकते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिये मोरक्को के रेगिस्तान में पानी बनाने के लिए हवाओं की नमी को एकत्रित करने वाली अनूठी तकनीक का प्रयोग हो रहा है।
 
इस नई तकनीक से 5 गांवों के 400 लोगों को पीने का पानी मिल रहा है। बंजर टीलों पर फॉग कैचर (कोहरा पकडऩे वाले जाल) लगाये गये हैं। इन्हीं जालों के जरिए ना सिर्फ पीने का पानी मिल रहा है बल्कि इस बीहड़ रेगिस्तान में भी पेड़-पौधे उगने लगे हैं।

मोरक्को के इस इलाके में साल में छ: माह तक समंदर में कोहरा रहता है। इन जालों द्वारा बहुत ही आसान तरीके से कोहरे को पानी में बदल दिया जाता है। इन जालों में कोहरे के कण फंस जाते हैं।
फिर इन कणों की नमी को एक पाइप से जगह-जगह बने छोटे कुओं में पहुंचा दिया जाता है। इन्हें ठंडा किया जाता है। ठंड पाते ही नमी पानी में बदल जाती है, जिसे छान कर मनचाहे तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button