उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी का झुकाव मंदिरों की ओर

akhilesh-yadav-566161e92c289_lचुनावी राजनीति क्या-क्या नहीं कराती। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का भी झुकाव अब मन्दिरों की ओर होने लगा है। सपा की योजना राज्य के हर जिले में कम से कम एक मन्दिरों में ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उसका यह कदम अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों के मद्देनजर अगड़ी जातियों में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है। धार्मिक मामलों के विभाग ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों से सर्वाधिक आस्था वाले और दर्शनीय मंदिरों की सूची भेजें। सरकार का ध्यान धार्मिक स्थानों पर मेले आयोजित करने का भी है।सूत्रों के अनुसार सरकार का उद्देश्य मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लेकिन सम्भवत: विकास के सर्वाधिक काम मन्दिरों के आसपास ही कराए जाएंगे। इसकी वजह यह है कि अधिकांश मंदिरों का नियंत्रण ऊंची जातियों के हाथ में है। धार्मिक मामलात विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के अनुसार अभी तक 34 जिलों से प्रस्ताव मिल चुके हैं। हम मन्दिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास ढांचागत सुविधाएं सुलभ कराएंगे। यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दरगाह समेत सभी धर्मों के स्थलों पर ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जहां सभी धर्मों के लोग जाते हैं।

Related Articles

Back to top button