![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/04/17_04_2016-17fzb36.jpg)
यूपी में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान बवाल, सांप्रदायिक तनाव
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकालने के बवाल ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। पथराव व आगजनी में कई लोग घायल हैं। सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो संप्रदाय में गाली-गलौज, पथराव, लूटपाट, आगजनी की घटना हुई। पथराव में चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। इस बवाल में कमिश्नर की गाड़ी तोड़ दी गई। यहां हाइवे पर तोड़फोड़ के चलते सहारनपुर-रूड़की-देहरादून हाइवे पर वाहनों का आवागमन रुक गया।
हो गया फैसला : यूपी में आज से ही मंत्रियों-अफसरों की लाल-नीली बत्ती बैन![यूपी में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान बवाल, सांप्रदायिक तनाव](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/04/17_04_2016-17fzb36.jpg)
अभी-अभी : लंदन में PM मोदी और CM योगी की रची जा रही हत्या की साजिश!
तनाव का असर शहर पर भी पड़ा है। बाजारों में एकाएक सन्नाटा पसर गया। पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने आसपास के जनपदों से पुलिस बल मंगवाया है। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उनका कहना है कि वहां शोभा यात्रा को लेकर अनुमति नहीं दी गई थी। घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाइ की जाएगी।
योगी का अखिलेश पर एक और वार, अब पुरस्कारों की होगी जांच
कांग्रेस को मिल गई सबसे बड़ी काट, भाजपा और मोदी का विजय रथ रोकने को आए ‘स्पेशल 40’
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क दूधली में डा. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि भाजपा नेता आज सुबह से ही प्रशासन से अनुमति लेने के लिए प्रयासरत थे। दो घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि शोभायात्रा गांव के बाहर से ही निकाली जाएगी। शोभा यात्रा शुरू हुई तो उसे गांव में प्रवेश दे दिया गया, फिर क्या था कि एक विशेष संप्रदाय के लोगों ने इसको लेकर गाली-गलौच के साथ पथराव शुरू कर दिया।
योगी की हिंदूवादी छवि बदलने में रुकावट बने मंत्री, फूट पड़ा जहन में बसा गुस्सा
कमिश्नर एमपी अग्रवाल मौके पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया, जिस कारण उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। हाइवे पर पथराव, आगजनी की घटना होने से सहारनपुर से रुड़की व देहरादून जा रहे वाहन शहर के चैराहे पर ही रोक दिया। सड़क दूधली में हिंसा की सूचना ने इस कदर जोर पकड़ा कि शहर के मुख्य बाजारों में एकाएक सन्नाटा पसर गया है। अभी मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है।