उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

यूपी में पोस्टर वार: योगी को शेर पर बिठाया, राहुल और अखिलेश को गधे

4-copy_57300c02c145fभारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर में महंत आदित्यनाथ के पक्ष में अलग तरह का पोस्टर लगाकर हलचल पैदा कर दी है। जो पोस्टर लगाया गया है उसमें आदित्यनाथ को शेर पर और अन्य दलों के नेताओं को गधों की सवारी करते दिखाया गया है। पोस्टर में मायावती को ताज घोटाला, राहुल गांधी को देश को बांटने वाला, ओवैसी को मुसलमानों को गुमराह करने वाला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भ्रष्टाचारी बताया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस पोस्टर पर ‘संकल्प-2017, अबकी बार योगी सरकार’ भी लिखा है। ये पोस्टर लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने वालों में निजामुद्दीन अंसारी, शमीम अहमद, रियाज अहमद, नवी हसन, इमरान अहमद, जावेद अहमद, मोहम्मद अमीन आदि शामिल थे।

 
 
 
 

Related Articles

Back to top button