जीवनशैली

ये 8 तरह के होममेड केसर फेस पैक लगाएं, ऐसी चमकती त्वचा पाएं कि हर नजर ठहर जाए

saffron-56556b97312ed_lकेसर में सुंदरता का खजाना छिपा है। डेड स्किन के साथ मुहांसे, झुर्रियां सबका खात्मा हो जाता है केसर लगाने से। त्वचा ग्लो करने लगती है। आइए जानते हैं 8 तरह के होममेड केसर फेस पैक बनाने के आसान तरीके…

1- केसर, तुलसी और गुलाब जल लें। पैक बनाने के लिए दो चम्मच गुलाब जल में लगभग 15 केसर के धागे मिलाकर घंटे भर के लिए रख दें। तुलसी गुलाबजल के साथ पीस लें। इस पेस्ट में केसर वाला मिश्रण मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
2- केसर, नीम और गुलाब जल से पैक तैयार करें। मुठ्ठी भर नीम की पत्तियों को गुलाब जल के साथ पीस लें। इसमें केसर डालें। रेगुलर चेहरे पर लगाएं। फर्क खुद देखें। 
3- केसर, हल्दी और पानी मिलाकर पैक बनाएं। पानी में 10 केसर के धागे डाल कर भिगो दें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद चेहरा धो डालें।
4- केसर, शहद और दूध से पैक बना सकती हैं। एक चम्मच गुनगुने दूध में लगभग 15 धागे केसर डालकर भिगो दें। एक घंटे बाद इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। चेहरे पर लगाकर आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
5- केसर, जैतून तेल और पिसी शक्कर लें। एक चम्मच जैतून या नारियल तेल में 10 केसर के धागे मिलाएं। फिर इसमें 2 चम्मच पिसी शक्कर मिलाएं। स्क्रब तैयार है।
6- केसर, चंदन पाउडर और दूध से फेस मास्क तैयार करें। दो चम्मच दूध में 5-6 केसर के धागे डालकर भिगो दें। इसमें चंदन पाउडर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से चेहरा धो डालें। 5- केसर, जैतून तेल और पिसी शक्कर लें। एक चम्मच जैतून या नारियल तेल में 10 केसर के धागे मिलाएं। फिर इसमें 2 चम्मच पिसी शक्कर मिलाएं। स्क्रब तैयार है।
6- केसर, चंदन पाउडर और दूध से फेस मास्क तैयार करें। दो चम्मच दूध में 5-6 केसर के धागे डालकर भिगो दें। इसमें चंदन पाउडर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से चेहरा धो डालें।

 

 

Related Articles

Back to top button