मनोरंजन
ये है असली ‘Bigg Boss’, जिनका घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी मानते हैं जिनके हुक्म
![ये है असली 'Bigg Boss', जिनका घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी मानते हैं जिनके हुक्म](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/bigboss.jpg)
बिग बॉस का सीजन 12 अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। शो के आखिरी हफ्ते में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। वहीं शो के दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर एक्साइटेड हैं। हर बार की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट के बीच प्लानिंग-प्लॉटिंग और लड़ाई-झगड़े जमकर देखने को मिला है।
![ये है असली 'Bigg Boss', जिनका घरवाले ही नहीं, सलमान खान भी मानते हैं जिनके हुक्म](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/bigboss.jpg)
यूं तो बिग बॉस हर साल आता है। वहीं हर साल दर्शकों के मन में ये सवाल भी उठता होगा कि बार-बार कंटेस्टेंट को निर्देश देने वाली आवाज कौन है। कौन है आखिर वो जिसके इशारे पर घर वाले चलते हैं। कभी ये आवाज घरवालों की तारीफ करती है तो कभी उन्हें डांटती भी है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर घर के लोगों पर हुक्म चलाने वाली इस आवाज के पीछे कौन सा चेहरा है। इस शख्स का नाम है अतुल कपूर। 50 साल के अतुल कपूर मुंबई में रहते हैं। वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है।
अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है।
अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें ‘आयरन मैन’, ‘एवेंजर’, ‘कैप्टन अमेरिका’ के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।