ये हैं दुनिया के सबसे साफ, हरे-भरे देश
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/06/Lessons-from-Costa-Rica.jpg)
हम सब सफाई के बारे में बात करते हैं। हमें साफ-सुथरी जगहों में रहना भी बहुत भाता है। यह अलग बात है कि हमारे आसपास की दुनिया तेजी से, दिनोदिन गंदी और प्रदूषित होती जा रही है।सांस लेने को ना हवा साफ है और ना पानी। साफ आसमान देख पाना भी लोगों का सपना बन गया है।
ऐसे बदतर हालातों में भी दुनिया के कुछ देश हैं जो कि बेहद खुबसूरत और साफ-सुथरे हैं। येल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने दुनिया के सबसे साफ और हरे-भरे देशों की टॉप 10 लिस्ट बनाई है।
- आइसलैंड
इसे दुनिया का सबसे साफ देश माना गया है। आइसलैंड में वायु प्रदूषण नाममात्र के लिए ही है। यहां की कुल आबादी महज 3 लाख 11 हजार ही है।
आइसलैंड को दुनिया का सबसे साफ देश और यहां के पर्यावरण को सबसे साफ-सुथरा बनाए रखने में शायद यह वजह भी काफी कारगर रही होगी… - स्वीडन
स्वीडन बेहद साफ है, बेहद साफ समझते हैं ना आप। यहां की आबादी 91 लाख है। इसने अपने यहां हरियाली बढ़ाने पर काफी ध्यान दिया है, ताकि पर्यावरण साफ हो सके। इसकी कोशिशों का ही नतीजा है कि स्वीडन दुनिया का दूसरा सबसे साफ देश है…
- स्विट्जरलैंड
पहाड़ों की और खूबसूरती की बात हो, तो पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड का नाम आता है। घने जंगल, वन्यजीव और साफ-सुरक्षित आबोहवा, ये सारी चीजें शायद वे अहम वजहें हैं कि इस देश का नाम दुनिया के सबसे साफ-सुथरे देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है…
- नॉर्वे
पर्यावरण संरक्षण के लिए नॉर्वे कितना संवेदनशील है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2025 तक यह देश अपने यहां पेट्रोल-डीजल कारों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की योजना बना रहा है।इसके अलावा नॉर्वे दुनिया का इकलौता देश है जिसने वनों को काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यहां की आबादी 47 लाख है।
इसके पास तेल और गैस के प्राकृतिक भंडार हैं। ऐसे संसाधनों की मौजूजगी से उस जगह के गर्म होने का खतरा होता है, लेकिन नॉर्वे के साथ ऐसी बात नहीं है। इतना ही नहीं, नॉर्वे दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण की कई योजनाओं के लिए फंडिंग करता है। सबसे साफ देशों की इस लिस्ट में अगर नॉर्वे पहले नंबर पर भी होता, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं थी…
- मॉरीशस
क्या आप जानते हैं कि मॉरीशस की आबादी महज 13 लाख है। इस लिस्ट में यह पांचवे नंबर पर है।
इसकी कम आबादी और साफ पर्यावरण तो कारण हैं ही, लेकिन यह देश खुद भी पर्यावरण की रक्षा को लेकर काफी समर्पित है। शायद इसकी खुबसूरत और साफ आबो-हवा ही हैं जिसके कारण कि हर साल इतनी बड़ी संख्या में सैलानी मॉरीशस पहुंचते हैं…
- कोस्टा रिका
कोस्टा रिका एक विकासशील देश है। यहां का भूगोल काफी हरा-भरा है। घने जंगल, वन्यजीवन और साफ पानी की यहां कोई कमी नहीं है।
यह देश पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद संवेदनशील है। इसका इस लिस्ट में छठे पायदान पर होना तो बनता ही था…
- फ्रांस
इस सूची में फ्रांस को तो होना ही था। फ्रांस इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फ्रांस की आबादी भले ही 62 मिलियन के आसपास हो, लेकिन इससे यहां की साफ-सफाई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
यहां की आबोहवा भी बहुत साफ और शुद्ध है। यहां के पानी की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। इसके साथ ही फ्रांस में लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बेहद जागरूक हैं…
- ऑस्ट्रिया
सबसे साफ देशों के काउंटडाउन में ऑस्ट्रिया 8वें स्थान पर है। यह एक लैंडलॉक्ड देश है। समंदर के रास्ते आने वाले कचरे से यह बचा रहता है।
इतना ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर्यावरण संरक्षण को भी बहुत तवज्जो देता है…
- क्यूबा
दुनिया के सबसे साफ देशों में क्यूबा का नाम 9वें पायदान पर है। क्यूबा की यह उपलब्धि दिखाती है कि सफाई और पर्यावरण पर ध्यान देने के लिए विकसित अर्थव्यवस्था की जरूरत अनिवार्य नहीं है।
क्यूबा विकसित नहीं है, लेकिन यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा काफी अच्छी है। इतना हो आप जानते ही होंगे कि सफाई के कारण बीमारियां भी कम होती हैं…
- सिंगापुर
सबसे साफ देशों की इस लिस्ट में सिंगापुर 10वें नंबर पर है। पिछले कुछ दशकों में सिंगापुर ने अपने विकास के साथ-साथ सफाई पर भी खासा ध्यान दिया है।शायद यही वजह है कि सबसे साफ और सुरक्षित देशों की सूची में उसका नाम 10वें पायदान पर है। देश में अपराध का औसत भी काफी कम है…