दिल्ली

योग टीचर ने किया विधवा से बलात्कार, गिरफ्तार

rape_1462425125विधवा को नशीला पदार्थ खिलाकर उससका बलात्कार करने के जुर्म में एक योग टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी योग टीचर ने पीड़िता के शरीर से बुरी आत्माओं को दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसका बलात्कार किया।

मामला केरल के कोचि शहर का है। विधवा ने पुलिस को शिकायत देकर यह भी आरोप लगाया है‌ कि आरोपी योग टीचर ने उससे 31 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। विधवा ने कहा कि आरोपी 2010 से उसका बलात्कार कर रहा था।

महिला ने पुलिस को बाताया कि आरोपी योग टीचर ने उससे ऐंठे गए रुपयों से कार भी खरीदी था। आरोपी का नाम रामचंद्रन है जो चेरथला के पास पेरुम्बलम का रहने वाला है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसके घर अक्सर आया करता था। एक दिन उसने विधवा की बीमारी ठीक करने के बहाने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। पीड़िता के अचेत होने जाने पर उसने रेप किया। पहली बार ऐसा होने पर महिला ने लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया।

लेकिन जब आरोपी ने उसके सा‌थ कई बार ऐसा किया तो उसने घटना के बारे में सबको बताने की धमकी दी। महिला की इस धमकी पर आरोपी योगा टीचर ने उसके बच्चों पर काला जादू करने की धमकी दी जिससे महिला चुप हो गई। इसके बाद आरोपी लगातार पांच सालों तक महिला का शोषण किया।

महिला ने मामले को तब सब के सामने लाने का निश्चय किया जब वह मनोचिकित्सक के पास गई और उसने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी। इसके बाद फिर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी योग टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

 
 

Related Articles

Back to top button