राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना

आज राजधानी दिल्ली में सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली के कई जगह हुई बारिश जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आई गई । शुक्रवार से ही रोक रोक कर बारिश हो रही है जिसके मौसम के तापमान में भी बदलाव नजर आया है। वही दिल्ली के तापमान 24़ 5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियो को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है वही दिल्लीवासी गर्मी से बुरी तरह परेशान हो गए थे पर शुक्रवार से हो रही बारिश ने दिल्लीवासियों को काफी राहत तो जरूर दी है । वही राजधानी के लोगो का ये भी कहना है कि जहां गर्मी से उनकी हालत बेहाल हो गई थी वही दो दिन हो रही बारिश ने मौसम को सुहाने बना दिया जिसका वो लुप्त जरूर उठाएंगे।
वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान 24. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है । मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सुबह साढे आठ बजे तक 4. 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कल भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। कल का अधिकतम तापमान 35. 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button