लखनऊ

राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हाल जाना

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज एयरपोर्ट से सीधे मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि राजनाथ सिंह जी को जानकारी मिली थी कि मुलायम सिंह जी अस्वस्थ हैं अतः गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनका हाल चाल लेने उनके आवास पहुंचे, मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ हैं, गृहमंत्री जी ने उनको स्वस्थ देखकर प्रसंन्नता व्यक्त की और सदा स्वस्थ रहने की कामना की।

Related Articles

Back to top button