पर्यटन

राजसी ठाठ-बाट का लुत्फ़ उठाना चाहते है तो जाएं नीमराना फोर्ट

यदि आप कम बजट में कहीं जाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बहुत ही सस्ता और अच्छा डेस्टिनेशन पॉइंट लेकर आए हैं, जहां आपको पूरा राजसी ठाठ-बाट मिलेगा| नीमराना फोर्ट के मनमोहक नज़ारे देखने के लिए आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा| यहां राजसी ठाठ-बाट के साथ कल्चर और म्यूजिक भी आपको दीवाना बना देगा| नीमराना फोर्ट अब एक सुंदर होटल में बदल गया है| इसके आसपास की खूबसूरती और मनमोहक छटा आपका मन मोह लेगी| इसके आसपास हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती आपको आकर्षित करेगी|

ये हैं ख़ास

नीमराना में पर्यटकों को घूमने-फिरने और देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा| फोर्ट से कुछ ही दूरी पर आपको एक ऐतिहासिक पुरानी बावली मिलेगी| यहां तक जाने के लिए नीमराना फोर्ट के पास से एक कच्चा रास्ता निकला है|

यह बावली 11 मंजिल नीचे है, जिसमें सिर्फ आखिरी 2 मंजिल तक ही पानी है| राजस्थान के इतिहास में इस बावली के निर्माण के बारे में बताया गया है| माना जाता है कि इसका निर्माण 1700 में हुआ था| इसमें 170 सीढ़ियां उतरकर पानी लेने जाना होता है|

ऐसे जाएं –

यदि आपको नीमराना फोर्ट जाना है तो इसके लिए सबसे पहले दिल्ली पहुंचना होगा| दिल्ली से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर नीमराना फोर्ट स्थित है| वहा पहुंचने के लिए दिल्ली से अलवर पहुंचना होगा|

अलवर तक आप ट्रेन से जा सकते हैं| यदि आप कार से जा रहे हैं तो शाहजहांपुर चेक पोस्ट के पास नीमराना साइन बोर्ड को खोजते जाएं वहीं से पांच किलोमीटर की दूरी पर नीमराना फोर्ट है|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button