लखनऊ

राज्य स्तरीय मेन्टल मैथ्स प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा टाॅपर

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-2 की मेधावी छात्रा बुतूल जैदी ने राज्य स्तरीय मेन्टल मैथ्स प्रतियोगिता में टाॅप कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में ब्रेनोबे्रन फेस्ट-2018 के अन्तर्गत आयोजित हुई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बुतूल को डेमो किड अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button