राशिफल: चाहते हैं कर्ज से मुक्ति, तो इस राशि के लोग डालें पक्षियों को दाना
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/04/l_birds-1461066078.jpg)
बुधवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
मेष
नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। रुके कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय के साथ कारोबार की व्यवस्था में बदलाव लाना होगा। भूमि भवन में निवेश से लाभ होगा।
वृषभ
राजनीतिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आकस्मिक यात्रा के योग हैं।
मिथुन
परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यस्थल पर कड़े फैसले लेने होंगे। पुराने रोग से पीडि़त रहेंगे। संतान के कार्यों से दुखी होना पड़ सकता है। कपड़ा, अनाज और तिलहन व्यापारी के लिए समय शुभ है।
कर्क
कई दिनों के बाद आज मानसिक शांति महसूस करेंगे। तकनीकी का प्रयोग व्यापार में लाभदायक सिद्ध होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। भूमि निवेश संभव है। कर्मचारियों से विवाद संभव।
सिंह
पारिवारिक विवाद से आज निजात पाएंगे। अधिकारी वर्ग परेशान कर सकता हैं। आप के किए कार्यों को प्रोत्साहित नहीं किया जायगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कन्या
जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, आज वे आपको भूल जाएंगे। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। यात्रा टल जाएगी। जीवनसाथी का साथ कार्यों को पूर्ण करेगा।
तुला
यदि अपनी बात पर अड़े रहे तो समस्या आ सकती है। पारिवारिक मामलों में आपसी सलाह से हल निकल सकता है। नए व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।
वृश्चिक
वाकशैली से रुके कार्य बना लेंगे। अपना आत्मविश्वास न खोने दें, इसी के बलबूते पर आप उन्नति करेंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है। कर्ज उतारने के लिए पक्षियों को दाना डालें, लाभ होगा।
धनु
भाग्योदय का समय चल रहा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे।
मकर
झूठ बोल कर स्वयं को मुश्किल में डाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात हो सकती हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कुम्भ
शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले आपकी योजना बनाएं। मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
मीन
विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पूछ-परख बढ़ेगी।