अद्धयात्म

राशिफलः किसे मिलेगी खुशी, किसे निराशा?

शुbhagya00-1428985786क्रवार के राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल
 
मेष
आप आज कल बहुत खर्च कर रहे हैं। परिवार की रोज-रोज की लड़ाई से परेशान हो गए हैं। व्यापारिक लाभ के अवसर हाथ आएंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी आप के कार्यो में विघ्न डाल सकते हैं।
 
वृष
संतान के किए कार्यो से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक पक्ष की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, आप की एक गलती काम बिगाड़ सकती हैं। निजी जीवन में तनाव रहेगा।
 मिथुन
आप की जिद के आगे परिवार वाले झुक सकते हैं। धनार्जन होगा। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कपडे, सौंदर्य प्रसाधन और औषधियों से जुड़े व्यापारी अधिक लाभ अर्जित करेंगे।
 
कर्क 
 कारोबार में बाहरी सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्य की सिद्धि होगी। अचानक धनलाभ होगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। प्रियजन से मुलाकात सम्भव है।
 
सिंह
कारोबार में मेहनत अधिक होगी। विद्वान जनों से मुलाकात होगी। संपत्ति के बड़े सौदे संभव।साझेदारी सोच समझ कर करें। अध्यन में रुचि न होने से परिजन चिंतित होंगे।
 
कन्या
मनमानी न करें। हानि-दुर्घटना से बचें। आज किसी परिजन के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक समारोह के कार्य सफल रहेंगे। गलत निवेश कर जोखिम न उठाएं।
 
तुला
जीवन साथी की न समझी से परेशान रहेंगे। घर-बाहर अशांति रह सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई होगी। तेल, कोयला, कागज और अनाज में निवेश करें। अधिक लाभ होगा।
 
वृश्चिक
आप के व्यवहार से घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अध्यन में मेहनत का फल मिलेगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है, सतर्क रहें
 
धनु
करेगा कौन, भरेगा कौन। आज कुछ ऐसा ही होने वाला है। व्यवसायिक विवाद से हानि संभव है। कानून की मदद से रुके कार्य होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
 
मकर
दिन की शुरुआत में ही शुभ संकेत मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें।
 
कुंभ
क्रोध की अधिकता तनाव होगा। फालतू खर्च होगा। कलह से बचें। वाहन मशीनरी की खराबी से परेशान रहेगे। राजनीतिक कीर्ति बढेगी।
 
मीन
व्यवसाय में बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की बातों से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद व जोखिम से दूर रहें। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।
 

Related Articles

Back to top button