अद्धयात्म
राशिफलः कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर?


मेष
अपने अनुभव से रुके कार्य पूरे करेंगे। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। मकान-दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। व्यापार में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढेगी।
वृषभ
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार जनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। आलस को स्वयं पर हावी न होने दें।
मिथुन
व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल परिणाम मिलने की उमीद है। विवादों से बचें।
कर्क
कई दिनों से चली आ रही परिवारिक खटपट आज बड़ा रूप ले सकती है, बेहतर होगा आप विवादों को टालें। आप बोलने के पहले सोचे नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी। संतान की उन्नति होगी। आर्थिक लाभ सम्भव।
सिंह
किसी बड़े निवेश की आशंका है। विरोधी सक्रिय होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
कन्या
आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले लेने में दुविधा होगी। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। बोलचाल में कटुता न आने दें। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।
तुला
आपके रहन-सहन में आए बदलाव से परिजन अचंभित होंगे। निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी का दिल जितने के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
वृश्चिक
आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामले में बोलना भारी पड़ सकता है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी।
धनु
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।
मकर
किसी के दिखावे में आ कर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगडे हो सकते हैं।
कुम्भ
अनजान लोगों से सम्बन्ध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
मीन
अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं पर मेहनत अधिक करना होगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।