फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा की शुभकामनायें


नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को पावन पर्व दशहरा और विजयदशमी की शुभकामनायें दी और उनके सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने लोगों को दशहरा की शुभकामनायें देते हुए एक ट्वीट में कहा, “दशहरा पर्व पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है। इस पर्व के माध्यम से हमें जीवन में ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मेरी कामना है कि यह त्योहार देश के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।”

उप राष्ट्रपति ने दशहरा की शुभकामनायें देते हुए कई ट्वीट किये अौर कहा, “ विजयदशमी के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारे सनातन मूल्यों जैसे असत्य पर सत्य की विजय; नारी की मेधा, क्षमता का सम्मान; लोकतांत्रिक समावेशी सहस्तित्व, समानता और सहिष्णुता के प्रति हमारी साझी आस्था का उत्सव है। आज के इस पावन अवसर पर अपने इन सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और संकल्प को दृढ़ करें। ” श्री नायडु ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित मानवता के लिए सर्वकालिक, सार्वभौमिक आदर्श प्रस्तुत करता है। उनकी कथा देश और समुदायों की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर, सुदूर देशों की विभिन्न भाषाओं में प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button