फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर, किसानों से करेंगे मुलाकात

rahul-gandhदस्तक टाइम्स/ एजेंसी. नई दिल्ली( 10 अक्टूबर): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष आज हनेरी जिले में किसानों से मुलाकात करेंगे।

राहुल उन किसानों से मिलेंगे जिन्होंने फसल बर्बाद होने के कारण आत्म हत्या की है। हालांकि राहुल का ये दौरा विवादों में घिर गया है। इस दौरे के शुरू होने से पहले ही इस पर विवादों के बादल छा गए हैं। राहुल की सभा के लिए एक किसान की फसल को समय से पहले ही कटवाने का मामला सामने आया है।

हावेरी के गुदागुर गांव में राहुल की रैली के लिए एक किसान की 4 एकड़ में मक्के की फसल को समय से पहले कटवा दिया गया है, जिसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। हालांकि किसान का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से अपनी फसल कटवाई है। बता दें कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button