फीचर्डराष्ट्रीय

राहुल ने कहा “हम लाएंगे अच्छे दिन”, कर्जमाफी के साथ हुई है शुरुआत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 को लेकर जबरदस्त तैयारी में हैं। भाजपा के तीन बड़े राज्य पर किला फतह करने के बाद अब वह जनता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। तो वहीं राहुल पीएम मोदी पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में अब एक बार फिर राहुल ने पीएम पर हमला बोला और कहा-वह झूठे वादे करते हैं, लेकिन हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया और उसको निभाया।

राहुल ने कहा “हम लाएंगे अच्छे दिन”, कर्जमाफी के साथ हुई है शुरुआत राहुल बोले-हम लाएंगे अच्छे दिन

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम पर हमलावर नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब राहुल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उनको झूठा ताया है। राहुल कहते हैं लोगों से अच्छे दिन का वादा करने वाले पीएम यह बताएं ि, अच्छे दिन कहा हैं। वहीं अपनी सरकार की काम को गिनाते हुए कहा-हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया और उसको निभाया भी, लेकिन भाजपा ने अपने वादों को नहीं निभाया। लेकिन हम जनता से किये गए वादों को पूरी तरह निभाएंगे और इसकी शुरुआत किसानों की कर्जमाफी के साथ हो गई है।

पीएम मोदी ने देश बर्बाद किया

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाने के साथ ही उनको एक नाकाबिल इंसान बताया है। भाजपा के तीन बड़े राज्य पर किला फतह करने के बाद अब वह जनता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं और इसके लिए वह जनता से फिर वापसी की अपील करते नजर आ रहे हैं। दरअसल राहुल ने अपने ट्विटर एक पोर्टल की खबर को शेयर करने के साथ। राहुल ने ट्वीट कर लिखा- जीएसटी और नोटबंदी कर देश को बर्बाद कर दिया। पीएम मोदी एक नकबेल इंसान हैं, साथ ही वह कहते हैं कि, देश का असली विकास तो कांग्रेस ने किया है।

Related Articles

Back to top button