अन्तर्राष्ट्रीय

रूस में इतनी बर्फबारी की तोड़े सारे रेकॉर्ड , 1 की मौत

रूस की राजधानी में रेकॉर्ड बर्फबारी की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। मॉस्को में शनिवार से ही तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो रही है जिस वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मॉस्को के इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा बर्फबारी बताई जा रही है। सोमवार को 43 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इससे पहले 1957 में करीब 38 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी।रूस में इतनी बर्फबारी की तोड़े सारे रेकॉर्ड , 1 की मौत

मॉस्को के मयेर सर्गई सोबियानिन ने रविवार को पुष्टि की कि एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक शहरभर में 2,000 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं।
बर्फबारी की वजह से 3 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को और ज्यादा बर्फबारी और तापमान में काफी गिरावट की चेतावनी जारी की है। रूस के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मॉस्को में तापमान -7 से -2 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। प्रभावित इलाकों में ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्विसेज को इमर्जेंसी मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
 

Related Articles

Back to top button