अद्धयात्म

लव राशिफल 14 जुलाई: आज प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानिए

मेष- आज आप किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़े। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी बातों से उसे मना लें। जीवनसाथी की योग्यता की आप कद्र करेंगे।

वृषभ- रिश्तों में मजबूती आएगी। आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। बच्चों के एडमिशन के लिए उपयुक्त दिन है। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मिथुन- आपके एक से अधिक प्रेम-संबंध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं। क्रोध के कारण ब्रेकअप हो सकता है। मन के आक्रोश के कारण शादीशुदा जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफैमिया रिश्तों में दरार ला सकती हैं।

कर्क- अपने प्रेमी व लाइफ पार्टनर की तरफ ध्यान दें, उनकी भावनाओं को समझें, उनकी हिम्मत बनें नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। घुटनों की तकलीफ से परेशान हो सकते हैं। यात्राएं ज्यादा होंगी।

सिंह- काम की अधिकता के कारण आप घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवा कर रहेंगे। विदेश से कोई मेहमान आ सकता है। प्रेम में रोमांच की अनुभूति आपके प्रेम-संबंधों में नवीनता लाएगी।

कन्या– आज आपके खर्चे बढ़ने के आसार है। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्तों से लाभ मिलेगा। अपने प्रियतम की भावनओं को समझें इससे आपके प्यार की डोर मजबूत होगी। विद्या की दृष्टि से दिन बेहतर है। कालेज के किसी मित्र से प्रेम हो सकता है।

तुला- आज पति-पत्नी के रिलेशन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है। आपकी पर्सनालिटी में आकर्षण रहेगा। अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटायें। आपको जरूरत है अपने अनैतिक रिश्तों को कन्ट्रोल में करने की।

वृश्चिक – आज आप अपने प्रिय को नहीं मिल पाएंगे। उसकी याद सताएगी। प्रेम विवाह का योग बन रहा है। विदेशों से भी रिश्ता आ सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। आप में आकर्षण रहेगा। अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे।

धनु– आपकी योग्यता आज आपको इज्जत दिलाएगी। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं हैं।

मकर– विवाहित दम्पत्तियों के लिए दिन नई खबर लाएगा। आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है। समझदार पढ़ा लिखा जीवनसाथी मिल सकता है। माता-पिता की रजामंदी मिल सकती है। अगर आप काफी समय से अपने लिए योग्य लाइफ पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं तो मन की मुराद पूरी हो सकती है।

कुम्भ– आप रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा समय प्रियतम के साथ बिताना चाहेंगे लेकिन हो सकता है वह किसी बात से आपसे नाराज रहें। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेशा आना पड़ेगा। किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर देगा।

मीन– आप अपने भविष्य के लिए जो प्लान बनाये हैं, उन्हें क्रियान्वित करने का समय आ गया है। फ्रैंड को प्रपोज करने के लिये डर को मन में न आने दें। मन में खुशी है। जीवनसाथी का साथ है। लवर के साथ कुछ सुखपूर्ण पल व्यतीत करेंगे। नया मित्र मिलेगा। डेट पर जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button