स्वास्थ्य

लहसुन के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे…

img_20161029032645NEW DELHI : लहसुन के ऐसे गुण से बहुत ही कम लोग जानते हैं। लहसुन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद है।

चलिए आज हम आपको लहसुन के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल के बाद आप खुद बहुत सी बीमारियों पर कंट्रोल करना सीख जाएंगे। 
1. पाचन तंत्र की समस्या
लहसुन का सेवन पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही जिन लोगों को भूख ना लगने की समस्या रहती है उन्हें हर रोज लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। इतना ही नहीं लहसुन का पर्याप्त सेवन करने से पेट में दबाव नहीं बनता और ना ही घबराहट महसूस होती है। शरीर में उत्पन्न होने वाले एसिड से भी छुटकारा मिलता है। 
विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रूप से इसका सेवन करने से मधुमेह, अवसाद और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। खासकर कैंसर में तो यह औषधि की तरह काम करता है। 
इसके अलावा सांस से जुड़ी बीमारियों में भी यह लाभकारी सिद्ध होता है। जैसे- सर्दी, खासी, दमा, निमोनिया, फेफड़ों का संक्रमण आदि में उपयोगी है।
कैसे करें लहसुन का सेवन  
1. जो लोग टी.बी. की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए।
2. जिन लोगों के दांत में कीड़ा लगा है या दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को लहसुन को गर्म करके दर्द वाले दांत के नीचे कुछ देर के लिए रख देना चाहिए। इससे दांत का दर्द भी गायब हो जाएगा। खासकर रात के समय यदि ऐसा करें तो बेहद फायदेमंद साबित होगा क्योंकि दांत की समस्या रात के समय खाने के बाद ज्यादा होती है।
 

Related Articles

Back to top button