देहरादून। उत्तराखंड में बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास पर कूच करने गए। उन्हें भगाने के लिए पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठी भाजी। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। लाठीचार्ज में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
लाठीचार्ज में कई लोग हुए लहूलुहान
लाठीचार्ज में कई आंदोलनकारी बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने 157 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। परेड ग्राउंड में एकत्र हुए बीपीएड बेरोजगार महासंघ ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक पर रोक लिया।
कूच कर रहे लोगों ने सीएम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बेरोजगारों ने कहा कि उन्हें सात हजार पदों पर नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था। पिछले पांच साल में सात बीपीएड बेरोजगारों को भी नियुक्ति नहीं मिली।
सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बेरोजगार नहीं माने और बैरिकेडिंग के किनारे से होकर सीएम आवास की ओर जाने लगे।