भूमि ख़रीदते समय इन नियमों का रखें ध्यान, कई दोषों से मिलेगी मुक्ति
![भूमि ख़रीदते समय इन नियमों का रखें ध्यान, कई दोषों से मिलेगी मुक्ति](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/11/unnamed.jpg)
वास्तुशास्त्र का महत्व हमारे जीवन में अधिक रहता है। वास्तु के अनुसार कोई भी कार्य करने से हमारे कई दोष दूर हो जाते हैं। अक्सर आप घर या जमीन खरीदते समय वास्तु नियमों का पालन करते हैं। क्योंकि अगर आप ऐसी भूमि पर निर्माण कराते हैं जो वास्तुदोष से युक्त है तो आप चाहें कितने ही प्रयास क्यों न कर लें, उस स्थान का वास्तुदोष दूर नहीं होता है। जिसके कारण घर को वास्तु के अनुसार बनवाने के बाद भी व्यक्ति को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार भूमि क्रय करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में-
– वास्तुशास्त्र के अनुसार जब आप कोई भूमि क्रय कर रहे हैं तो पहले वहां पर गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरें, अगर पानी गड्ढे में स्थिर रहता है तो आप समझ लें कि ये भूमि आपके लिए उपयुक्त है। क्योंकि वास्तु के हिसाब से ऐसी भूमि में मकान बनाने से घर में स्थायित्व रहता है।
– अगर पानी बाएं से दाएं घूमता हुआ दिखे तो सुख प्रदान करता है। ऐसी जगह पर मकान बनाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक होती है।