मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने टाइगर श्रॉफ संग किया हैरतअंगेज स्टंट

मुम्बई : टाइगर श्रॉफ न सिर्फ एक अच्छे ऐक्टर और डांसर हैं बल्कि ऐक्शन के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि वह न सिर्फ फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं बल्कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के बीच टाइगर श्रॉफ के प्रति अच्छी-खासी दीवानगी है। अब तो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का बेटा वियान भी टाइगर का फैन बन गया है। टाइगर अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 को प्रमोट करने के लिए हाल ही में एक डांस रिऐलिटी शो पर पहुंचे थे। इस शो को शिल्पा जज करती हैं। एपिसोड तो मजेदार रहा, लेकिन सभी की नजरें शिल्पा के बेटे वियान पर थम गईं। वियान ने शो के सेट पर हैरतअंगेज स्टंट किए, जो टाइगर भी देखते रह गए। शिल्पा ने इसका एक विडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, छोटा सा जिमनास्टिक्स (वियान) स्टूडेंट ऑफ द इयर (टाइगर श्रॉफ के सामने अपनी स्किल्स दिखाते हुए। वियान ने आज अपना पहला बैक फ्लिप किया। टाइगर वियान का आदर्श बनने के लिए शुक्रिया। वियान के इस करतब को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने भी इस वियान की तारीफ की। बात करें, टाइगर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 की, तो यह 10 मई को रिलीज होगी। इसमें अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button