मनोरंजन
सच्ची घटना पर बनी फिल्म ‘स्त्री’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, देखें वीडियो…

हाल ही में एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज हो गया है। महज चंद घंटों में इस ट्रेलर को 22 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया। मैडौक फिल्मस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया 2 मिनट 50 सेकंड का यह ट्रेलर कभी आपको डराता है तो कभी आपको हंसाता है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अपने तरह की यह काफी यूनिक फिल्म है जो 31 अगस्त से दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी चंदेरी नाम के एक गांव में बुनी गई है जहां अचानक पुरुष रहस्यमयी ढंग से गायब होने शुरू हो जाते हैं। खबर उड़ जाती है कि स्त्री नाम की एक चुड़ैल है जो इन पुरुषों को गायब कर रही है।
पहली होंगे एक साथ:
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर किसी फिल्म में पहली बार एक ही स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री कमाल की है।
Stree Official Trailer | Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor, Dinesh Vijan, Raj&DK, Amar Kaushik | Aug 31