राज्यराष्ट्रीय

सतना में हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 6 मरे

accident-tractorसतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले से शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार धारकुंडी थाना क्षेत्र के हलावन गांव में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मारकुंडी से सत्यनारायण द्विवेदी का परिवार वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने आया था, जो शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर लौट रहा था। धारकुंड घाट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मय ट्रॉली खाई में जा गिरा, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button