लखनऊ

सपा 25 से प्रदेश भर में मनाएगी सद्भावना एकता सप्ताह

Mulayam_Singh_Yadavलखनऊ, (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में सामाजिक एकता, सद्भावना एवं अपनत्व का संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जनपदो के लिए आगामी 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तक ’सद्भावना एकता सप्ताह‘ मनाने का कार्यक्रम घोषित किया हैं इसी क्रम में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालयों पर सद्भावना एकता सभा का आयोजन करने के लिये भी निर्देश दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवव्ता राजेन्द्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि साप्रदायिकता के कारण सामाजिक सद्भाव और विकास प्रभावित होता है। उŸार प्रदेश गंगा-जमुनी संस्कृति का क्षेत्र है। यहां सदियों से हिन्दू-मुस्लिम की साझ्ाा विरासत रही है। इस मेल मिलाप को तोड़ने और जाति-संप्रदाय का जहर फैलाने वाली ताकतें लोकसभा चुनाव की आहट के ठीक पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की प्राप्ति में लगी हैं। समाजवादी पार्टी इस चुनौती का सामना करने के लिए आपसी सौहार्द तथा विश्वास को मजबूत रखना आवश्यक मानती है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद के लिये प्रतिबद्ध है। सामाजिक एकता को मजबूत करने के संदेश को जन-जन तक पहुचाने के लिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उव्त कार्यक्रम बनाया है।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में ग्रामसभा एवं वार्डस्तर पर 25, 26 तथा 27 सितम्बर को सामाजिक सद्भावना के लिए विचार गोष्ठी करके आपसी अपनत्व को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा। 28, 29 तथा 30 सितम्बर को विकासखण्ड स्तर पर सद्भावना एकता सभाओं का आयोजन किया जाएगा तथा दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलो-जिलो में सद्भावना एकता सभा का आयोजन किया जएगा। उव्त कार्यक्रमो में सभी वर्गो के प्रमुख व्यव्तियों को सम्मिलित होगें। इन कार्यक्रमो के जरिए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button