फीचर्डराष्ट्रीय

सबसे बड़ा विमान हादसा…जिसमें जिंदा जलकर राख हो गए 300 से ज्यादा लोग

किर्गिस्तान से आ रहा एक ईरानी बोइंग 707 मालवाहक विमान सोमवार को तेहरान में उतरते समय दीवार से टकरा गया। जिससे विमान में सवार 16 लोगों में से 15 की मौ’त हो गई। आपात सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विमान फैथ हवाई अड्डे पर उतरते समय फिसलकर एक दीवार से टकरा गया और उसमें तुरंत आग लग गई।

सबसे बड़ा विमान हादसा…जिसमें जिंदा जलकर राख हो गए 300 से ज्यादा लोग मीडिया में जारी तस्वीरों में विमान के पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है जो जला हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त विमान को वास्तव में तेहरान से करीब 40 किलोमीटर दूर एक अन्य हवाई अड्डे पर उतरना था।अधिकारियों ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी कि चालक दल के सदस्यों ने विमान को वहां उतारने का निर्णय क्यों लिया, हालांकि उन्होंने कहा कि उतरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी। कब कब हुए बड़े हादसे : 18 मई 2018 : क्यूबा में 1989 के बाद सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ। इस बोइंग पैसेंजर जेट उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 113 में 110 लोगों की मौ’त हो गई।

11 अप्रैल 2018 : अल्जीरिया में विमान हादसा हुआ इस हादसे में सवार सभी 257 लोगों की मौ’त हो गई। 12 मार्च, 2018 : नेपाल की राजधानी काठमांडू में अमेरिका-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ। बताया गया कि विमान का संतुलन बिगड़ने के चलते यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौ’त होने और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

11 फरवरी 2018 : मास्को के पास एक रूसी यात्री विमान उड़ान भरने के बाद हादसे का शिकार होगा। इस हादसे में सवार सभी 71 यात्रियों की मौ’त हो गई। 19 मार्च, 2016 : संयुक्त अरब अमीरात का एक यात्री विमान रूस में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोग मारे गए। फ्लाईदुबई फ्लाइट 981 ने दुबई से उड़ान भरी था और वह रोस्तोव-ऑन-डॉन एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। मौसम खराब होने की वजह से यह विमान हादसे का शिकार हो गया।

31 अक्टूबर 2015 : कोगलीमाविया फ्लाइट 9268 में बम विस्फोट होने से इसमें सवार सभी 224 लोगों की मौ’त हो गई। इस विमान ने मिश्र के शर्म अल-शेख हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और यह रूस के सेंट पीट्सबर्ग जा रहा था। विमान जब सिनाई प्रायद्वीप के ऊपर था, तभी इसमें विस्फोट हो गया। विमान को बम से उड़ाने की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली।

24 मार्च 2015 : जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 स्पेन के बार्सिलोना से उड़ान भरने के बाद फ्रांस के एल्पस पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भरी थी। इस हादसे में सवार सभी 150 लोगों की मौ’त हो गई। जांच अधिकारियों ने कहा कि को-पायलट ने पायलट को कॉकपिट में बंद करने के बाद जानबूझकर विमान को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। बाद में एक दूसरी जांच में पाया गया कि को-पायलट अवसाद में रह चुका था। 4 फरवरी 2015 : ट्रांसएशिया एयरवेज की फ्लाइट 235 उड़ान के कुछ समय बाद ताइवान की राजधानी ताईपे के नजदीक एक नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 58 लोगों में से 43 लोगों की मौ’त हो गई। ताइवान के एविएशन सेफ्टी काउंसिल के मुताबिक विमान के पायलट ने गलती से चलते हुए दूसरे इंजन को भी बंद कर दिया था। पहला इंजन पॉवर चले जाने के चलते पहले से ही बंद था।

28 दिसंबर 2014 : एयरएशिया की फ्लाइट 8501 उड़ान भरने के थोड़ी देर बार हादसे का शिकार हो गई। इस विमान ने इंडोनेशिया के शहर सुराबाया से उड़ान भरी थी और यह सिंगापुर जा रही थी। यह विमान जावा के समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 162 लोगों की मौ’त हो गई।

24 जुलाई 2014 : एयर अलजेरी की फ्लाइट 5017 अल्जीरिया के बुर्किना फासो से उड़ान भरने के बाद माली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अपनी उड़ान के कुछ समय बाद विमान खराब मौसम के चलते अपने मार्ग से भटक गया और रडार से ओझल हो गया। इस हादस में विमान में सवार सभी 116 लोगों की मौ’त हो गई।

23 जुलाई 2014 : ताइवान का ट्रैंसएशिया एयरवेज का विमान जीई 222 पेंघू द्वीप के मैगोंग एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह भारी बारिश बताई गई। विमान को दूसरी बार लैंडिंग करने के लिए कहा गया था। इस हादसे में 48 लोगों की जान गई।

17 जुलाई 2014 : मलेशिया एयरलाइंस का विमान 17 ने एम्सटर्डम से मलेशिया के लिए उड़ान भरी थी। अपनी उड़ान के दौरान यह विमान जब यूक्रेन की सीमा में था, तभी रूस समर्थक लड़ाकों ने मिसाइल ने इसे मार गिराया। अमेरिकी अधिकारियों ने भी कहा कि मलेशिया के उड़ते हुए विमान एमएच17 को मिसाइल से मार गिराया गया। विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए।

8 मार्च 2014 : मलेशिया का विमान एमएच 370 कुआलालम्पुर से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया। विमान ने बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। मलेशिया सरकार ने 10 महीनों से ज्यादा समय तक विमान की तलाश की और आधिकारिक रूप से यह कहा कि विमान में सवार सभी लोग मृत माने जाते हैं। इस विमान के साथ हुआ क्या था, यह आज भी रहस्य बना हुआ है।

16 अक्टूबर 2013 : लाओ एयरलाइंस का विमान क्यूवी301 थाइलैंड सीमा के नजदीक पाकसे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने वियनतियाने की राजधानी लाओतियान से उड़ान भरी थी। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते विमान हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में 49 लोगों की मौ’त हुई।

Related Articles

Back to top button