अद्धयात्म

समापन की ओर मलमास, जानिए किस राशि पर होगा क्या प्रभाव

idol-1451975040इस सप्ताह मलमास समाप्त होगा और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव उत्तरायण होंगे। यह सप्ताह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सूर्यदेव के उत्तरायण होने के बाद ही शुभ कार्यों का पुन: श्रीगणेश होगा। जानिए आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा और किस राशि को क्या फल मिलेगा। 
 
मेष 
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह भूमि के क्रय-विक्रय के लिए अनुकूल है। शनि-शुक्र का खड़ाष्टक दंपती में तनाव देगा। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल के सौदे व्यवसायिक योजना को परिवर्तित करवाएंगे। महिलावर्ग प्रशासनिक क्षेत्र में परिवर्तन को लेकर चिन्तित रहेगी। छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी लानी होगी।
 
शुभ रंग :  हल्का गुलाबी, सफेद
शुभ अंक : 3, 4    दिशा : वायव्य, मध्य उत्तर 
अनुकूल सलाह : प्रतीक्षा करते हुए अवसरों को भुनाने की कला सीखें।
 
वृष
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। योजना अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति मनोबल बढ़ाएगी। कहीं-कहीं शीघ्रता अस्थिरता पैदा करेगी। व्यापारियों के लिए निवेश नुकसान दे सकता है। बाजार में उठापटक रहेगी। महिलावर्ग को क्षेत्रीय आधार पर सफलता मिलेगी। छात्रवर्ग जो डिजिटल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उन्हें अवसर की उपलब्धि होगी।
 
शुभ रंग :  हल्का पीला, गहरा नीला
शुभ अंक : 7, 9  दिशा : ईशान, मध्यपूर्व  
अनुकूल सलाह : नीतिगत निर्णयों में भविष्य का पुट देखना आवश्यक है।
 
मिथुन
निरंतर अनुकूलता प्रसन्न रखेगी। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। खरीददारी की ओर रूझान रहेगा। इनोवेटिव सोच प्रगति देगी। व्यापारियों के लिए आढ़त से संबंधित व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। महिलावर्ग जो कॉमर्शियल बैंकिग से जुड़ी हैं वे पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन करेंगी। छात्रवर्ग भी इस क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेगा।
 
शुभ रंग : हल्का काला, नीला
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : समायोजन करते हुए संबंधों को आगे बढ़ाएं। 
 
कर्क  
दोपहर बाद अनुकूल समय। नए कार्य में किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन आर्थिक प्रगति दिलवा सकता है। योजनाओं में दुविधा न रखें। व्यापारियों के लिए मंगलवार विशेष रहेगा।  ढांचे में परिवर्तन करें। महिलावर्ग को बायो केमिकल प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय अवसर प्राप्त होंगे। छात्रवर्ग को इंडियन नेवी में अवसरों का लाभ मिलेगा।
 
शुभ रंग :  मेहंदी हरा, सिंदूरिया
शुभ अंक :  2, 7  दिशा : मध्य दक्षिण, नैऋत्य 
अनुकूल सलाह : कार्य के संदर्भ को सफलता की दृष्टि से देखें।
 
सिंह
नवम पंचम का चंद्रमा वरिष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से धार्मिक पद दिलवाएगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता रहने से सम्मान बढ़े। व्यापारियों के लिए गोल्ड, ग्रेन, कू्रड ऑइल सेक्टर मेें मिश्रित लाभ होगा। महिलावर्ग अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगी। छात्र वर्ग प्रशासन-राज्य प्रशासन की तैयारी में सफल होंगे।
 
शुभ रंग : तोता परी हरा, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : पश्चिम, वायव्य 
अनुकूल सलाह : प्रबंधन की दृष्टि से स्वयं को पुख्ता बनाएं।
 
कन्या
व्यवसायिक लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। नए क्षेत्र में भी निवेश की योजना लाभ दे सकती हैं बशर्तें उस पर विधिवत काम शुरू किया जाए। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। प्रयास में प्रगति करें। महिलावर्ग को पदोन्नति तथा आर्थिक वृद्धि प्रसन्नता देगी। इकॉनोमिकल बिजनेस सेक्टर से जुड़े छात्र सफल होंगे।
 
शुभ रंग:  गहरा हरा, नेवी ब्ल्यू
शुभ अंक : 3, 9  दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण आर्थिक वृद्धि देगा।
 
तुला
प्रगति के लिए सही समय है। विशिष्ठ कार्य प्रणाली बड़ा लाभ दे सकती है। व्यवस्थित कार्य भविष्य के लाभ का सूचक हैं, इसी सोच से आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए चांदी, कागज, कपास के क्षेत्र में अनुकूलता है। महिलावर्ग को फैशन  आर्टिफिशियल ज्वैलरी सैक्टर में मोटा लाभ मिल सकता है। छात्रवर्ग विशेष प्रयास करेंगे।
 
शुभ रंग : नारंगी, मोतिया सफेद
शुभ अंक : 2, 4  दिशा : पूर्व, आग्नेय  
अनुकूल सलाह : सफलता के सूत्र में समर्पण का भाव आवश्यक है।
 
वृश्चिक 
ग्रहों का युति संबंध आकस्मिक धन लाभ देगा। व्यवहार में स्थिरता न लाएं, नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों के लिए क्षेत्रिय योजनाओं में अद्र्ध शासकीय प्रोजेक्टों पर फोकस करना व्यवसाय को बढ़ाने की दिशा साबित हो सकती है। महिलाएं सफल होंगी। छात्रों को परिवर्तन करते हुए बढऩा होगा।
 
शुभ रंग :  मैरून, हरा
शुभ अंक :  1, 6  दिशा : मध्य दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह :  सुदृढ़ कार्य योजना व्यवसाय व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
 
धनु
दोपहर बाद बदलाव होगा कार्य को तकनीकी अंजाम देने की कोशिश करेंगे। कहीं-कहीं पिछड़ेपन का अनुभव होगा। स्वयं को अपडेट रखने में लाभ। व्यापारियों को लीक से हटकर नई नीतियों के साथ बढऩा होगा। महिलावर्ग को परिवर्तन का दृष्टिकोण अपनाते हुए क्षेत्रिय बदलाव लाने होंगे। छात्रवर्ग सफल होगा।
 
शुभ रंग : सलेटी, आर्चिड रेड
शुभ अंक : 5, 9   दिशा : वायव्य, उत्तर 
अनुकूल सलाह : परिस्थितियों को समझते हुए निर्णय लेना सही रहेगा।
 
मकर
दोपहर तीन बजे बाद राशि पर चंद्रमा का संचार अचानक परिवर्तन करवाएगा। दीर्घ कालिक योजनाओं में गति आएगी। आत्मबल बढ़ेगा लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में नई-नई योजनाएं भ्रम की स्थिति बनाएगी। महिलावर्ग को प्रभार के साथ-साथ उन्नति मिलेगी। छात्रों को अवसरों की भरमार होगी।
 
शुभ रंग :  चैरी रेड, पर्पल
शुभ अंक : 4, 6  दिशा :  ईशान, दक्षिण  
अनुकूल सलाह :  प्रयासों में परिवर्तन प्रबंधन के मान से उचित रहेगा।
 
कुंभ 
पारिवारिक अस्थिरता मन को कष्ट पहुंचा सकती है। मंगलवार से स्थिति में बदलाव सम्मान के साथ पदोन्नति देगी। जिम्मेदारी वाले कार्य निबटेंगे। व्यापारियों के लिए बुधवार, गुरुवार का दिन लाभ देगा। महिलावर्ग निजी सेक्टर में वर्किंग हैड के साथ आर्थिक लाभ को भी अनुभव करेंगी। छात्रवर्ग विदेश में अवसर तलाशेंगे।
 
शुभ रंग :  केसरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 7  दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण
अनुकूल सलाह : शर्तों पर समझौता कार्य में उलझन ला सकता है।
 
मीन
पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। स्वयं को परिचितों के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करें। धन तथा कार्य में प्रगति होगी। व्यापारियों के लिए नुकसान की पूर्ति का समय है। इसका लाभ लेना सही रहेगा। महिलावर्ग एकेडमिक या कमर्शियल एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी हैं उन्हें लाभ होगा। छात्रवर्ग सफलता से प्रसन्न रहेगा।
 
शुभ रंग : गैलेक्सी ब्ल्यू, अमरीकन वाइट 
शुभ अंक : 2, 8 दिशा : ईशान, पूर्व
अनुकूल सलाह : ज्यादा सोचने में टाइम ना बिगाडें, कुछ काम भी करें।
 

Related Articles

Back to top button