व्यापार

सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर थमी, उत्साह 10 साल के न्यूनतम स्तर पर

96362-indiagrowthनई दिल्ली : सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर लगातार चार महीने बढ़ने के बाद नवंबर में थम गई और कंपनियां का उत्साह एक दशक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। यह बात आज (गुरुवार) जारी एक प्रतिष्ठित मासिक सर्वेक्षण में कही गई। इससे देश में आर्थिक गतिविधियों की सुस्ती का संकेत मिलता है।

एक व्यावसायिक सर्वेक्षण में देश के सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परचेज मैनेजरों की राय पर तैयार सेवा क्षेत्र का पीएमआई नवंबर में गिरकर 50.1 पर आ गया जो अक्तूबर में 53.2 के आठ महीने के उच्चतम स्तर पर था। इससे पता चलता है कि सेवा क्षेत्र की गतिविधियों का स्तर नवंबर में एक साल पहले के स्तर पर बना रहा। इस सूचकांक का 50 से उपर रहना वृद्धि और इससे नीचे संकुचन का संकेतक है।

सर्वेक्षण के मुताबिक श्रम बाजार में भी निराशाजनक रझान रहा। रोजगार वृद्धि दर ऐतिहासिक रूप से ठंडी रही। पीएमआई सर्वेक्षण के मुताबिक ‘लगातार चार महीने की बढ़ोतरी के बाद भारत में नवंबर माह के दौरान सेवा क्षेत्र उत्पादन आम तौर पर थम गया और कंपनियों का भरोसा कम हुआ।’ सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘भारत में सेवा कंपनियों ने अगले 12 महीने के परिदृश्य के लिहाज से उत्साह में कमी दिखायी। सर्वेक्षण से पता चला कि पिछले 10 साल के इतिहास में सेवा क्षेत्र की कंपनियों के उत्साह का स्तर नवंबर में न्यूनतम रहा।’

 

Related Articles

Back to top button